गैलेक्सी वॉच यूजर्स के लिए सैमसंग के ‘हैंड वॉश’ एप की मदद से अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता पर नजर रखें

अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता पर नजर रखने और अच्छी तरह हाथ धोने की आदत डालने के लिए गैलेक्सी वॉच इस्तेमाल करने वालों के पास सैमसंग का हैंड वॉश एप काफी है।

 

गियर एस3, गियर स्पोर्ट्स, गैलेक्सी वॉच, गैलेक्सी वॉच एक्टिव और गैलेक्सी वॉच एक्टिव21 इस्तेमाल करने वाले इस एप को गैलेक्सी स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। एप दिन भर हाथों की स्वच्छता के सबसे अच्छे तरीके अपनाने में किस तरह आपकी मदद कर सकता है, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

 

बनाया हाथ धोने का सही पैमाना

बार-बार और अच्छी तरह हाथ धोने की जरूरत के बारे में जागरूकता बढ़ी है मगर बार-बार और अच्छी तरह का मतलब क्या है, इस बारे में लोगों की राय अलग-अलग हो सकती है। इसीलिए सैमसंग ने स्पष्ट रूप से यह बताने के लिए एप तैयार किया है कि यूजर्स को कैसे और कितने नियम से अपने हाथ धोने चाहिए। गैलेक्सी स्टोर के वॉच सेक्शन में हैंड वॉश सर्च करने से एप मिल जाएगा, जो यूजर्स को पूरे दिन पहले नियमित अंतराल पर हाथ धोने की याद दिलाता रहेगा।

 

आपका रूटीन तय करना

तो हमें अपने हाथ कितनी बार धोने चाहिए? यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन यूसीएल के 2020 के एक अध्ययन में पता चला कि दिन में 6 से 10 बार हाथ धोने से संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। लेकिन जब दिन में व्यस्तता ज्यादा हो जाती है तब नियमित अंतराल पर हाथ धोने की बात याद रखना हमेशा आसान नहीं होता।

 

नियमित रूप से हाथ धोने की बात याद रखने में आपकी मदद करने के लिए हैंड वॉश एप में अलार्म भी दिया गया है। यूजर रिमाइंडर बटन सेलेक्ट कर अपने अलार्म का समय जोड़ सकते हैं या बदल सकते हैं। उदाहरण के लिए यूजर हर दो घंटे में बजने वाला अलार्म लगा सकते हैं ताकि यह सुनिश्चत हो सके कि वे नियमित अंतराल पर हाथ धो रहे हैं। हरेक यूजर जितने अलार्म लगाता है, वही संख्या एप के डैशबोर्ड पर टारगेट नंबर के रूप में दर्ज हो जाती है।

 

अपने हाथ अच्छी तरह धोना

अपने हाथ अच्छी तरह से धोने में आपकी कल्पना से ज्यादा समय लगता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) कहता है कि कम से कम 20 सेकंड तक हाथ धोने चाहिए – उतनी देर तक जितनी देर में हैप्पी बर्थडे गीत दो बार गा लिया जाता है। मगर हर बार हाथ धोते समय गाना या गुनगुनाना भी तो मुमकिन नहीं है।

 

ऐसे समय में हाथ धोते समय उलटी गिनती (काउंटडाउन) कारगर साबित होती है। काउंटडाउन 25 सेकंड का होता है, जिसमें 5 सेकंड तक हाथ पर साबुन लगाया जाता है और 20 सेकंड तक हाथ रगड़े जाते हैं। जैसे ही अलार्म आपको बताता है कि हाथ धोने का समय हो गया है, आप अपनी वॉच को टैप और स्वाइप कर आसानी से गिनती यानी काउंटर शुरू कर सकते हैं। समय शुरू होते ही काउंटर आपको स्पर्श तथा ग्राफिक्स के जरिये प्रतिक्रिया प्रदान करने लगेगा। इतना ही नहीं, सभी गैलेक्सी वॉच वॉटरप्रूफ होती हैं, इसलिए हाथ धोते समय वॉच उतारने की जरूरत भी नहीं है।

 

आपकी व्यक्तिगत स्वच्छता पर नजर

बार-बार हाथ धोने की आदत बनाए रखने के लिए नियमित अलार्म लगाना अच्छा तरीका है मगर कभीकभार ऐसा भी हो सकता है कि आपको बीच में भी अपने हाथ साफ करने पड़ें जैसे बाथरूम जाने के बाद, भोजन बनाने और भोजन करने के बाद।

 

हैंड वॉश एप के डैशबोर्ड पर यूजर्स आसानी से देख सकते हैं कि उन्होंने कितनी देर पहले हाथ धोए थे, दिन भर में हाथ धोने के अपने टारगेट नंबर में बदलाव कर सकते हैं और यह भी देख सकते हैं कि दिन में अब तक वे कितनी बार हाथ धो चुके हैं। यदि यूजर्स को अगले अलार्म से पहले ही हाथ धोने पड़ रहे हैं तो वे हाथ धोने से पहले वॉश नाउ बटन पर टैप करें और अगला अलार्म खत्म हो जाएगा।

 

साप्ताहिक प्रगति पर नजर

आदत बनाए रखने का मतलब होता है लंबे अरसे तक वह काम करना – और दिन में 6 से 10 बार अपने हाथ धोने का संकल्प भी कुछ अलग नहीं है।

 

हाथ धोने की आदत बनाने में मदद के लिए यूजर्स एप के हैंड वॉश ट्रेंड ट्रैकिंग फंक्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो रिकॉर्ड करता है कि रोज कितनी बार हाथ धोए गए और साप्ताहिक औसत मुहैया कराता है।

 

हाथ धोने के इन 6 चरणों का पालन करें

कीटाणुओं का प्रसार अच्छी तरह से रोकने के लिए जितना महत्वपूर्ण अधिक से अधिक बार हाथ धोना जरूरी है उतना ही महत्वपूर्ण आपका हाथ धोने का तरीका भी है। हाथ धोते समय आपको अपनी हथेलियां ही नहीं बल्कि अंगुलियों के बीच की जगह और हाथ के पीछे का हिस्सा भी रगड़ना चाहिए। नीचे दिए गए 6 चरण यह सुनिश्चित करेंगे कि आप अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ करें।

:

मोबाइल फोन
Last version finder