सैमसंग का एस हेल्थ एप आपको उद्योग की अग्रणी फिटनेस कोचिंग के साथ कनेक्टेड व्यक्तिगत स्वास्थ्य सेवा प्रदान करता है, जिससे आपको रोजाना सेहत से जुड़ी जानकारी पर नजर रखने और अपनी फिटनेस संबंधी प्रगति देखने में मदद करता है। जीवनशैली से जुड़ा यह एप लोगों को आपस में जोड़ता है और व्यक्तिगत स्वास्थ्य के विचार को बढ़ाकर सामाजिक बना देता है।
अपने स्मार्टफोन पर एस हेल्थ एप के सभी फीचर्स और फंक्शन्स का इस्तेमाल कर व्यायाम को अधिक मजेदार बनाइए और फिटनेस लक्ष्य भी आसान बनाइए। बस.. एप डाउनलोड कीजिए, अपने अकाउंट में साइन इन कीजिए और शुरू हो जाइए।
देखिए कि कैसे आप अपने गैलेक्सी स्मार्टफोन पर एस हेल्थ एप का अधिकतम इस्तेमाल कर अपने फिटनेस कार्यक्रम में सबसे आगे रह सकते हैं।
एस हेल्थ में आपके संपूर्ण व्यायाम के लिए विभिन्न प्रकार के फिटनेस प्रोग्राम हैं। इसमें आप स्ट्रेचिंग, वजन कम करने, दौड़ने, ताकत बढ़ाने और ऐसे ही तमाम दूसरे विकल्पों में से कुछ भी चुन सकते हैं। व्यायाम पर नजर रखने वाले एक्सरसाइज ट्रैकर से उलट फिटनेस प्रोग्राम आपके लिए ऐसा शेड्यूल निर्धारित करते हैं, जिसका पालन आप कर सकते हैं।
जिम में अपने पर्सनल ट्रेनर की याद आ रही है? एस हेल्थ ने प्रशिक्षकों के वीडियो संजोए हैं जो आपको और भी असरदार तरीके से व्यायाम करना सिखा सकते हैं। चाहे स्क्वाट चैलेंज हो या 60 मिनट का कठिन अरोबिक्स सेशन – शानदार नतीजे पाने के लिए पसीना बहाने को तैयार हो जाइए!
संपूर्ण फिटनेस के लिए शारीरिक व्यायाम के साथ स्वस्थ दिमाग भी जरूरी होता है। काम एप के साथ मिलकर एस हेल्थ ध्यान और प्राणायाम आदि के ऐसे फीचर दिए गए हैं, जो आपको अपने शरीर और दिमाग को संभालने एवं मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद करते हैं।
फिटनेस के लक्ष्यों का मजा तो इसी से बढ़ता है! अपने दोस्तों और परिजनों को एस हेल्थ एप पर चुनौती दीजिए और अपनी कसरत को ज्यादा मजेदार तथा मनोरंजक बनाइए। आंकडों, चले गए कदमों और मिले पॉइंट्स की तुलना कीजिए तथा फिटनेस के इस सफर पर एक साथ चलिए। एक दूसरे को प्रेरित कीजिए और एक साथ सेहतमंद बनिए।
एस हेल्थ में एक सेक्शन महिलाओं के स्वास्थ्य को ही समर्पित है। यह मासिक चक्र का ध्यान रखने में मदद करता है और पर्सनलाइज्ड जानकारी एवं सामग्री के साथ सहायता प्रदान करता है। यह आपको अपने शरीर को बेहतर तरीके से समझने एवं आपका स्वास्थ्य सुनिश्चित करने में मददगार नुस्खे, बातें एवं सलाह भी देता है।
: